Breaking




मैट्रिमोनियल साइट पर मिली लड़की ने शख्स को लगाया 33 लाख का चूना, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगा

Edited By Harman Kaur,Updated: 26 Mar, 2025 04:18 PM

a girl met on a matrimonial site duped a man of rs 33 lakh

नई दिल्ली में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को मैट्रिमोनियल साइट पर लड़की से दोस्ती करना भारी पड़ गया। लड़की ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यक्ति को 33 लाख 50 हजार रुपए का चूना लगा दिया। वहीं, अब पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

नेशनल डेस्क: नई दिल्ली में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को मैट्रिमोनियल साइट पर लड़की से दोस्ती करना भारी पड़ गया। लड़की ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यक्ति को 33 लाख 50 हजार रुपए का चूना लगा दिया। वहीं, अब पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति मयूर विहार फेस 1 एक्सटेंशन स्थित एक अपार्टमेंट में रहता है। वह दो साल से अकेले रह रहा था और इमोशनली टूट चुका था। इसी के चलते नए जीवनसाथी की तलाश में उन्होंने 21 नवंबर 2024 को एक मैट्रिमोनियल साइट NikahForever.com पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। जहां उन्हें एक लड़की का प्रोफाइल पसंद आ गया। जिसके बाद उन्होंने उस लड़की से संपर्क किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

लड़की ने खुद को शेयर मार्केट ट्रेडिंग में एक्सपर्ट बताया। इसके बाद लड़की ने युवक को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट www.cityindexlimited.com पर रजिस्टर करवा लिया और शुरुआत में 50 हजार रुपए इनवेस्ट करने को कहा। युवक ने लड़की की बात मानी और 50 हजार रुपए इन्वेस्ट कर दिए। इसके बाद, उसे 50 डॉलर का मुनाफा भी मिला, जो उसके खाते में आया। मुनाफा देखकर युवक ने लड़की पर भरोसा कर लिया और उसने इस ऑनलाइन ट्रेडिंग में और पैसे इनवेस्ट करने का निर्णय लिया।

लड़की ने युवक से 27 से 29 नवंबर 2024 के बीच 33 लाख रुपए चार बार में ट्रांसफर करवा लिए। ये पैसे युवक ने अपने कारोबार से निकाले थे। लड़की ने युवक से कहा कि जब भी उसे अपने कारोबार के लिए पैसा चाहिए, तो वह उसे वापस ले सकता है। लेकिन 2 दिसंबर 2024 को युवक ने वेबसाइट से मुनाफा निकालने की कोशिश की और 66,469.63 डॉलर की राशि को विड्रॉल करने के लिए आवेदन किया। हालांकि, वेबसाइट के कस्टमर केयर ने उसका विड्रॉल कैसल कर दिया और उससे कहा कि वह छह लाख रुपए और डिपॉजिट करे, तभी वह रकम निकाल सकता है। युवक के पास अब इतनी रकम नहीं थी, और तब उसे समझ में आया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है।

युवक ने इसकी शिकायत नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इस वेबसाइट के जरिए कई अन्य लोगों से भी ठगी की गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी लड़की की पहचान की जा रही है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!