Breaking




मुस्लिम लड़की से हिंदु शख्स ने रचाई शादी, ईद वाले दिन कहा- 'खतना करा लो नहीं तो...'

Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Apr, 2025 07:20 PM

a hindu man marries a muslim girl

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके ससुराल वाले उसे जबरन मुसलमान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। युवक का कहना है कि उसकी 4 महीने के बेटे पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उसने पुलिस प्रशासन और योगी सरकार...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके ससुराल वाले उसे जबरन मुसलमान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। युवक का कहना है कि उसकी 4 महीने के बेटे पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उसने पुलिस प्रशासन और योगी सरकार से मदद की अपील की है।

कैसे शुरू हुआ मामला?

बदायूं के मीरा सराय का रहने वाला राजकुमार (24 वर्ष) पेशे से हलवाई है। उसकी मुलाकात शेखूपुर की अफरोज (23 वर्ष) से हुई और दोनों में प्यार हो गया। अफरोज के परिवार ने स्टांप पेपर पर शादी करा दी, लेकिन राजकुमार के घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश

राजकुमार का आरोप है कि शादी के बाद उसे जबरदस्ती मस्जिद ले जाकर नमाज पढ़वाई गई, मांस खिलाया गया और मुसलमान बनने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने विरोध किया, तो उसे तलाक दे दिया गया। बाद में दोनों ने समझौता किया और हिंदू रीति-रिवाज से साथ रहने लगे।

ईद के दिन बेटे को मांस खिलाने का आरोप

ईद के मौके पर अफरोज अपने मायके चली गई थी। जब राजकुमार अफरोज के घर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसके बेटे को मांस खिलाया जा रहा था। उसने इसका विरोध किया, तो मौलाना और रिश्तेदारों ने उसे फिर से मुसलमान बनने के लिए मजबूर किया। किसी तरह वह अपने बेटे को लेकर वहां से भाग निकला।

पुलिस से मांगी मदद

राजकुमार ने एसएसपी बदायूं से अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

"मैं किसी भी हाल में मुसलमान नहीं बनूंगा"

राजकुमार ने साफ कहा है कि वह जबरन धर्म परिवर्तन को स्वीकार नहीं करेगा, न मांस खाएगा, न नमाज पढ़ेगा और न ही खतना कराएगा। उसे डर है कि उसके बेटे को भी जबरन मुसलमान बनाया जा सकता है। उसने न्याय की गुहार लगाई है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!