mahakumb

प्यार में पागल आशिक ने कर दी मां की हत्या, संपति से बेदखल होने का था डर

Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Dec, 2024 10:28 PM

a lover madly in love killed his mother

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में गर्लफ्रेंड से शादी करने से मना करने और संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देने पर बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने लूट की कॉल की।

नेशनल डेस्क : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में गर्लफ्रेंड से शादी करने से मना करने और संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देने पर बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने लूट की कॉल की। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मृतका की पहचान सुलोचना (45) के रूप में हुई। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले। इस बीच पुलिस ने मृतका के बेटे सावन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 8:30 पर सावन ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी मां को किसी ने हत्या है और उनके कानों की बालियों गायब हैं।

छानबीन के दौरान पुलिस को वहां से लुटपाट का कोई साक्ष्य नहीं मिला। जांच में पता चला कि सुलोचना के पति सूरत सिंह का 2019 में निधन हो गया था। वह अपने दो अविवाहित बेटे कपिल और सावन के साथ रहती थीं। बड़ा बेटा कपिल एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करते है, जबकि सावन ड्राइवर है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुटी। जबकि दूसरी टीम पड़ोसियों से पूछताछ करने लगी।

पड़ोसियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सावन का चरित्र संदिग्ध है। उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। पहले तो वह हत्या की बात से इनकार करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करीने पर उसने अपना अपराध कबूल किया। पूछताछ में सावन ने बताया कि उसने मां से अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करवाने की इच्छा जताई। इस पर उसकी मां ने उसे डांटा और धमकी दी कि दोबारा उस लड़की का जिक्र किया तो वह उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर देगी। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया।

दोबारा बात करने पर मां से हुआ झगड़ा

शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के वक्त आरोपी का बड़ा भाई ऑफिस में था। शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे आरोपी ने अपनी मां से दोबारा शादी को लेकर बात कही। जिस पर उसका मा से झगड़ा हो गया। आरोपी ने मां का गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद तीन घंटे तक वह पुलिस को गुमराह करता रहा। रात 8:30 बजे आरोपी ने मां की हत्या व लूटपाट की कॉल की। 

पड़ोसियों को नहीं हो रहा विश्वास

पड़ोस में रहने वाली अनीता ने बताया कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कोई बेटा अपनी मां को नार सकता है। अनीता के अनुसार बड़े बेटे की कुछ समय पहले ही शादी तय हुई थी। जिसको लेकर सुलोचना बहुत खुश थी। वह शादी की तैयारी में जुटी हुई थी। घटना वाले दिन सुबह उनकी बात हुई थी। पड़ोस में रहने वाले सुनील ने बताया कि आरोपी सावन को देखकर कभी नहीं लगा कि वह ऐसा भी कुछ कर सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!