10 वर्षीय लड़की के साथ शख्स ने एक साल तक किया बलात्कार, पढ़ाई के लिए रिश्तेदारों के साथ रह रही थी पीड़िता

Edited By rajesh kumar,Updated: 23 Aug, 2024 02:19 PM

a man raped a 10 year old girl for a year

देश में लड़कियों के साथ रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कई राज्यों से बलात्कार से संबंधित खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है, जहां एक शख्स ने 10 वर्षीय लड़की के साथ एक साल तक कई मौकों पर कथित...

नेशनल डेस्क: देश में लड़कियों के साथ रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कई राज्यों से बलात्कार से संबंधित खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है, जहां एक शख्स ने 10 वर्षीय लड़की के साथ एक साल तक कई मौकों पर कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 24 वर्षीय आरोपी को तड़के उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी ने बताया कि लड़की पढ़ाई के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी और आरोपी ने कई बार घर पर अकेली होने पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि यह दुर्व्यवहार पिछले साल अगस्त से हो रहा था और पीड़िता के परिवार ने गुरुवार रात पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल के बाद अब कर्नाटक के अस्पताल में 65 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार

यह भी पढ़ें:
 'देश में रोजाना 90 रेप हो रहे', ममता बनर्जी ने PM मोदी को पत्र लिखकर सख्त कानून बनाने की मांग की

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!