जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने के लिए कुछ ज्यादा ही करीब चला गया शख्स, फिर गजराज के रूप में 'यमराज' के हो गए दर्शन

Edited By Pardeep,Updated: 26 Oct, 2024 12:34 AM

a man went too close to a wild elephant to take a selfie

महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले के वन क्षेत्र में जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे 24 वर्षीय युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबईः महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले के वन क्षेत्र में जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे 24 वर्षीय युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार को जब युवक हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुटनूर गांव निवासी शशिकांत सात्रे के रूप में हुई है। वह किसी काम से वन क्षेत्र में गया था, तभी उसने हाथी को देखा। 

जैसे ही वह सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा, हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया। सूचना मिलने पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया गया। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!