10 साल की बच्ची से एक साल तक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 23 Aug, 2024 10:35 PM

a relative made an innocent child a victim of lust

महाराष्ट्र के अकोला जिले में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक साल तक कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 24 वर्षीय...

अकोलाः महाराष्ट्र के अकोला जिले में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक साल तक कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 24 वर्षीय आरोपी को आज तड़के उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। 

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी ने बताया कि बच्ची अपनी पढ़ाई के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी, जहां आरोपी ने कई बार घर में अकेली होने पर उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले वर्ष अगस्त से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। 

पीड़ित बच्ची के परिवार ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!