शख्स के पीछे हाथ धो कर पड़ा सांप, 30 दिन में 5 बार काटा, मौसी के घर छिपा तो वहां भी डंसा, डॉक्टर भी हैरान

Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Jul, 2024 02:53 PM

a snake was after this young man bit him 5 times in 30 days

सांप दुनिया में सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। कई प्रजातियां ऐसी होती हैं अगर वो इंसान को काट ले तो पलभर में मौत हो जाती है। लेकिन यूपी से जो मामला समाने आया है वह बड़ा ही अजीबोगरीब है, जहां एक शख्स को सांप ने एक बार नहीं बल्कि पांच बार काटा।

नेशनल डेस्क: सांप दुनिया में सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। कई प्रजातियां ऐसी होती हैं अगर वो इंसान को काट ले तो पलभर में मौत हो जाती है। लेकिन यूपी से जो मामला समाने आया है वह बड़ा ही अजीबोगरीब है, जहां एक शख्स को सांप ने एक बार नहीं बल्कि पांच बार काटा। लेकिन इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए कि कैसे सांप के पांच बार काटे जाने के बाद वो बार-बार ठीक हो गया। इस शख्स को सांप ने एक महीने में पांच बार काटा।

यह मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। यहां रहने वाले विकास दुबे को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काटा, लेकिन हर बार इलाज के बाद वह ठीक हो गया। युवक सांप के काटे जाने के डर से अपनी मौसी के यहां रहने लगा था लेकिन सांप ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। युवक को सांप के बार-बार काटे जाने से उसके परिवार वाले भी काफी दुखी हैं। फिलहाल युवाक का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। 

दो जून को पहली बार काटा
सबसे पहले विकास दुबे को दो जून की रात को सांप ने काटा था। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह घर ठीक होकर आ गया। फिर 10 जून की रात फिर से सांप ने दुबे का काट लिया। इस बार भी वह ठीक होकर घर लौट आया। सांप के डंसने के बाद दुबे अब सावधानी बरतने लगा। लेकिन सात दिन बाद 17 जून को सांप ने फिर काट लिया, हालत बिगड़ने के बाद परिजन दहशत में आ गए। विकास का इलाज फिर उसी अस्पताल में हुआ और वह ठीक हो गया।

भागकर मौसी के घर पहुंचा, वहां भी काटा 
विकास दुबे को सात दिन बीत जान के बाद चौथी बार फिर काट लिया। परिवार वाले फिर उसे लेके अस्पताल पहुंच गए तो डॉक्टर भी यह देखकर हैरान रह गए। हालांकि इस बार फिर इलाज के बाद दुबे बच गया। रिश्तेदारों और डॉक्टरों ने सलाह दी कि विकास को रहने के लिए कहीं और भेज दिया जाए। इसके बाद वह मौसी के घर चला गया। लेकिन बीते शुक्रवार को दुबे को सांप ने फिर काट लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां विकास का इलाज जारी है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!