बारिश के दौर के बीच मकान ढहने से महिला की मौत; राज्य के 60 फीसदी हिस्से में मानसून पहुंचा

Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Jun, 2024 11:23 PM

a woman died due to house collapse during the rainy season

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार को एक मकान के ढह जाने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य के 60 प्रतिशत हिस्से में मानसून पहुंच चुका है।

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार को एक मकान के ढह जाने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य के 60 प्रतिशत हिस्से में मानसून पहुंच चुका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक सौरभ पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर छपरा इलाके में मध्य रात्रि एक बजे से दो बजे के बीच एक मकान के ढह जाने से सायरा बानो की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन पहले मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के बाद राजधानी भोपाल सहित राज्य के 60 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश धवले ने बताया कि आगामी दो-तीन दिन में मध्यप्रदेश में मानूसन के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सहित तीन मौसमी प्रणालियां सक्रिय होने के कारण मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है। राज्य में मानसून का आगमन तीन दिन की देरी से हुआ।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बार मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद।'' उन्होंने बताया कि राज्य में सामान्य औसत बारिश 949 मिलीमीटर है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले साल मानसून ने 24 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी और अगले दिन ही पूरे राज्य को कवर कर लिया था। इस वर्ष मानसून ने 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले दस्तक दे दी। अधिकारियों ने बताया कि केरल और पूर्वोत्तर में मानसून का एक साथ आगमन दुर्लभ है और ऐसा केवल 2017, 1997, 1995 और 1991 में ही देखा गया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!