उज्जैन में दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ रेप, सड़क पर खड़े लोग बनाते रहे वीडियो

Edited By rajesh kumar,Updated: 06 Sep, 2024 08:32 PM

a woman was raped on the pavement in broad daylight in ujjain

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला से दिनदहाड़े फुटपाथ पर दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला से दिनदहाड़े फुटपाथ पर दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है घटना?
पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 सितंबर को उज्जैन के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां पीड़िता सड़क पर कूड़ा और पन्नी बीनने का काम करती है। आरोपी लोकेश, जो फल और सब्जी का ठेला लगाता है, ने दिनदहाड़े इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आरोपी ने दिया धोखा
पीड़िता का कहना है कि आरोपी लोकेश ने उससे शादी और जिंदगी भर साथ रखने का वादा किया था। उसके झांसे में आकर उसने शराब पी ली, जिसके बाद लोकेश ने फुटपाथ पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने खुद शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। आरोपी की उम्र 28 साल है, जबकि पीड़िता की उम्र 40 साल बताई जा रही है। पीड़िता करीब आठ साल पहले उज्जैन आई थी और उनका एक 18 साल का बेटा भी है, लेकिन अब वह अपने परिवार के साथ नहीं रहती है।

गरमाई राजनीति 
इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा और न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!