एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने मौसी की बेटी को उसके ससुराल में घुसकर मारा ब्लेड , गंभीर रूप से हुई घायल

Edited By Utsav Singh,Updated: 18 Jul, 2024 08:21 PM

a young man crazy about one sided love entered his in laws  house

मध्य प्रदेश के सीधी में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी मौसी की बेटी पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी युवक अपनी मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी किसी और से हो गई।

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के सीधी में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी मौसी की बेटी पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी युवक अपनी मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी किसी और से हो गई। इसके बावजूद वह उसे भूल नहीं सका और उसके ससुराल जाकर इस घटना को अंजाम दे दिया। 

ससुराल जाकर मारा ब्लेड  
सीधी में युवक ने अपनी मौसी की बेटी के ससुराल जाकर ब्लेड से हमला किया। वह उससे एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन महिला ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बावजूद वह उसे परेशान करता रहा। बुधवार को मौका पाकर वह उसके ससुराल पहुंचा और ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने हत्या की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जब पीड़िता की शादी नहीं हुई थी, तभी से आरोपी उससे पीछे पड़ा था। महिला ने उसे भाई मानते हुए शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। बुधवार शाम करीब 7 बजे आरोपी महिला के ससुराल पहुंचा और उसे अपने साथ भागने की धमकी दी। जब महिला ने मना किया, तो उसने गुस्से में आकर जेब में रखे ब्लेड से हमला कर दिया। महिला को गर्दन, हाथ और पेट सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं। अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!