लखनऊ में युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका, 2 गिरफ्तार

Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 Oct, 2024 12:45 AM

a young man was murdered and his body was thrown under a bridge

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मोहम्मद आफताब (20) आठ अक्टूबर की शाम को घर...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मोहम्मद आफताब (20) आठ अक्टूबर की शाम को घर से लापता हो गया था। बाद में उसका शव मडियांव पुलिस थाना क्षेत्र में घैला पुल के नीचे से 11 अक्टूबर को बरामद किया गया।

आफताब के पिता मोहम्मद अल्ताफ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आफताब की हत्या उसी इलाके के रहने वाले फाजिल और अफाक ने की थी। बयान में कहा गया, ‘‘हत्या की वजह उस लड़की से आफताब की दोस्ती थी, जिसके साथ फाजिल की शादी तय हुई थी। पूछताछ में फाजिल और उसके सहयोगी ने कबूल किया कि इसी के चलते उन लोगों ने आफताब की हत्या की।

हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया।'' पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!