mahakumb

Aadhaar Update Rules: आखिरी मौका! केवल एक ही बार बदल सकते हैं आधार कार्ड में यह जानकारी, जल्दी करें

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 18 Feb, 2025 06:25 PM

aadhaar rules you can change this information in aadhaar card only once

आधार कार्ड आजकल लगभग हर भारतीय के पास है और यह दस्तावेज़ कई तरह की सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए आवश्यक बन चुका है। लेकिन आधार कार्ड में दर्ज जानकारी में गलती हो तो कई बार यह समस्या बन जाती है। हालांकि UIDAI (Unique Identification Authority of...

नेशलन डेस्क: आधार कार्ड आजकल लगभग हर भारतीय के पास है और यह दस्तावेज़ कई तरह की सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए आवश्यक बन चुका है। लेकिन आधार कार्ड में दर्ज जानकारी में गलती हो तो कई बार यह समस्या बन जाती है। हालांकि UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने आधार में बदलाव करने के लिए कई रास्ते खोले हैं, लेकिन कुछ जानकारियां ऐसी हैं जिनमें बदलाव करने का मौका सिर्फ एक ही बार मिलता है। अगर उस दौरान गलती कर दी, तो फिर आप गलत जानकारी के साथ अपना जीवन बिताने के लिए मजबूर हो सकते हैं। आइये जानते हैं उन अहम जानकारी के बारे में जिनमें बदलाव सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है।

आधार कार्ड में बदलाव की संभावना

आधार कार्ड में कई सारी जानकारी जैसे नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, फोटो आदि को अपडेट किया जा सकता है। इन सभी जानकारियों में बदलाव करने की कोई सीमा नहीं होती। आपको बार-बार बदलाव करने का अवसर मिलता है। जैसे अगर आपका पता बदल जाए या फोन नंबर बदल जाए, तो आप इन जानकारियों को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। UIDAI की वेबसाइट या नजदीकी आधार सेवा केंद्र के माध्यम से यह बदलाव किया जा सकता है।

कुछ जानकारी में बदलाव की सीमा

हालांकि कुछ खास जानकारियों में सिर्फ एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। इनमें दो अहम जानकारी शामिल हैं - जन्म तिथि (Date of Birth) और जेंडर (Gender)

1. जन्म तिथि में बदलाव

आधार कार्ड में यदि आपने जन्म तिथि गलत दर्ज करवा दी है, तो आपको इसे बदलवाने का सिर्फ एक ही मौका मिलता है। UIDAI के नियमों के अनुसार, अगर आधार में जन्म तिथि गलत है तो सिर्फ एक बार इसे सही किया जा सकता है। अगर आपने इसे पहली बार सही करने का मौका गंवा दिया तो फिर आपको गलत जन्म तिथि के साथ ही आधार कार्ड का उपयोग करना पड़ेगा।

यह समस्या अक्सर तब आती है जब लोग आधार कार्ड के लिए आवेदन करते वक्त कोई गलती कर देते हैं या उनकी जानकारी में कोई गलती दर्ज हो जाती है। UIDAI की वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर इस जानकारी को सही करवाया जा सकता है, लेकिन यह बदलाव केवल एक बार किया जा सकता है।

2. जेंडर में बदलाव

आधार कार्ड में जेंडर (लिंग) का जानकारी भी एक बार ही बदला जा सकता है। अगर गलती से आपका लिंग गलत दर्ज हो गया है, तो आपको इसे बदलवाने का सिर्फ एक मौका मिलेगा। इस संबंध में UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यदि आपने जेंडर गलत दर्ज करवा लिया, तो फिर आपको जीवन भर उसी जानकारी के साथ रहना होगा। यह बदलाव भी उन्हीं लोगों के लिए समस्या बन सकता है, जो किसी गलती के कारण अपने आधार कार्ड में जेंडर में बदलाव की कोशिश करते हैं। और अगर पहली बार में इसे सही न किया तो फिर उन्हें इसका कोई समाधान नहीं मिलेगा।

क्यों महत्वपूर्ण हैं ये बदलाव

आधार कार्ड के द्वारा दस्तावेज़ की पहचान की जाती है। अगर इसमें कोई जानकारी गलत है, तो यह कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर सकता है। खासकर यदि आपका जन्म तिथि या जेंडर गलत हो, तो आपको सरकारी योजनाओं या अन्य सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, जन्म तिथि का गलत होना पेंशन, उम्र संबंधित योजनाओं, शिक्षा, और नौकरी से संबंधित जानकारी में अड़चन डाल सकता है। वही जेंडर में गलती होने से भी सरकारी योजनाओं में आवेदन करने या प्रमाणपत्रों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

UIDAI का विकल्प

UIDAI ने आधार कार्ड में सुधार के लिए कुछ नियम बनाए हैं, ताकि किसी भी गलत जानकारी को सही किया जा सके। आधार सेवा केंद्रों और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया काफी सरल हो चुकी है। लेकिन इन विशेष जानकारियों में बदलाव सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है। इसलिए इन जानकारियों को सही दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!