mahakumb

50 KMPH की स्पीड से चलेंगी पुरवइया हवाएं, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भीषण बारिश और आंधी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Feb, 2025 08:54 AM

aaj ka mausam imd heat wave alert  weather change  western disturbance

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। केरल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जिससे गर्मी का असर स्पष्ट है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भारत में पुरवइया हवाएं भी चलने लगी है जिससे मौसम...

नेशनल डेस्क: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। केरल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जिससे गर्मी का असर स्पष्ट है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भारत में पुरवइया हवाएं भी चलने लगी है जिससे मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है।

तेज हवाएं और बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश:
28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 

हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने किस तरह का मौसम अलर्ट जारी किया है और कौन से इलाकों में क्या मौसम गतिविधियां हो सकती हैं।

40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
देश के मैदानी इलाकों में केरल के कन्नूर में सबसे अधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, चंडीगढ़ और गोवा में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा। पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, और तटीय कर्नाटक में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में यह तापमान 1 से 3 डिग्री अधिक रहा।

50 KMPH की स्पीड से हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के साथ बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तराखंड में भी भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश
-28 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
-1 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश हो सकती है।
-28 फरवरी-1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लू और गर्मी
आईएमडी ने गोवा, कोंकण और तटीय कर्नाटक के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 28 फरवरी और 1 मार्च को लू चलने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 28 फरवरी से 2 मार्च तक दिल्ली में आंधी, हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर
2 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में 2-5 मार्च के बीच बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 मार्च को बारिश हो सकती है। इन बदलावों के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग ने सभी नागरिकों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!