mahakumb

AAP और कांग्रेस ने गठबंधन किया होता तो भाजपा दिल्ली चुनाव हार जाती: संजय राउत का बड़ा बयान

Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Feb, 2025 03:51 PM

aap congress alliance bjp have lost delhi elections sanjay raut

शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस-आप का गठबंधन होता तो उसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुचल दिया होता।

नई दिल्ली: शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस-आप का गठबंधन होता तो उसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुचल दिया होता। महाराष्ट्र में मतदाता सूची में विसंगतियों के अपने आरोपों को दोहराते हुए राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में ‘‘महाराष्ट्र पैटर्न'' लागू किया गया। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में ‘महायुति' गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी।

संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आप और कांग्रेस के बीच संबंध अच्छे होते तो बेहतर परिणाम होता। दोनों दलों ने भाजपा के खिलाफ अलग-अलग चुनाव लड़ा। अगर वे मिलकर चुनाव लड़ते तो भाजपा की हार निश्चित थी। हमें इससे सबक लेना चाहिए।'' उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में 39 लाख वोट जोड़े गए। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ये वोट बिहार में नहीं जाएंगे, जबकि कुछ दिल्ली चले गए हैं। दिल्ली में भी महाराष्ट्र का पैटर्न लागू किया गया। निर्वाचन आयोग ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं।''

भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। राउत ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में काम नहीं करने दिया गया, जहां उपराज्यपाल के पास पूरी ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आप के सभी महत्वपूर्ण नेताओं को जेल में डाल दिया गया, जो पार्टी की हार का एक मुख्य कारण है। भाजपा के खिलाफ खड़े होने वाले नेतृत्व को खत्म करना महाराष्ट्र का पैटर्न है।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!