Delhi Assembly Election को लेकर AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

Edited By Utsav Singh,Updated: 21 Nov, 2024 01:46 PM

aap released the first list for delhi assembly election announced

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने...

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का उनका उद्देश्य है। आपको बता दें कि AAP ने बीजेपी और कांग्रेस से आए तीन-तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 

यह पहली लिस्ट पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है और आगे और उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस लिस्ट को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी कुछ संकेत दिए हैं।

AAP की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

  1. छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
  2. किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
  3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
  4. रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
  5. लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
  6. बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
  7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
  8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
  9. घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
  10. करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
  11. मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे

आप को बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में वो लोग भी शामिल है जो हाल ही में दूसरे दलों से आए हैं। इनमें प्रमुख नेता हैं...

  1. ब्रह्म सिंह तंवर – जिन्होंने हाल ही में बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की थी।

  2. अनिल झा – जो बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

  3. बीबी त्यागी – जिन्होंने 5 नवंबर को बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी।

  4. जुबेर चौधरी – जिन्होंने कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

  5. वीर सिंह धिंगान – जिन्होंने एक हफ्ते पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी।

  6. सोमेश शौकीन – जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को और मजबूत किया है। पार्टी ने इन नेताओं को टिकट देकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट को और विस्तृत किया है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!