Success Story: 24 की उम्र में Google से 2 करोड़ 7 लाख का पैकेज : अब लंदन के ऑफिस में कोडिंग करेगा अभिषेक

Edited By Anu Malhotra,Updated: 16 Sep, 2024 10:48 AM

abhishek kumar jamui bihar job in google  2 crore package

बिहार के जमुई जिले के अभिषेक कुमार को गूगल में 2 करोड़ 7 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। NIT पटना से B.Tech करने वाले अभिषेक पहले जर्मनी के बर्लिन में Amazon के लिए काम कर रहे थे। अब वह लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे।

नेशनल डेस्क: बिहार के जमुई जिले के अभिषेक कुमार को गूगल में 2 करोड़ 7 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। NIT पटना से B.Tech करने वाले अभिषेक पहले जर्मनी के बर्लिन में Amazon के लिए काम कर रहे थे। अब वह लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे।

अभिषेक की यात्रा संघर्ष और प्रेरणा से भरी है। उन्होंने झाझा के एक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर पटना से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने NIT पटना से computer science में  B.Tech  किया।

संघर्ष और सपने की उड़ान
2022 में अभिषेक को अमेज़न में जर्मनी के बर्लिन शहर में नौकरी का अवसर मिला। अमेज़न के बाद उन्होंने एक जर्मन कंपनी में भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। लेकिन उनका सपना हमेशा गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करने का था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और अंततः गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया।

Google में चयन के लिए अभिषेक को पांच चरणों में इंटरव्यू देना पड़ा, जिनमें वे सफल रहे। अंततः उन्हें 2 करोड़ 7 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर गूगल से ऑफर मिला।

परिवार में उत्सव का माहौल
अभिषेक की इस सफलता से उनका परिवार और पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। उनके पिता इंद्रदेव यादव जमुई सिविल कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनकी मां मंजू देवी गृहिणी हैं। अभिषेक के बड़े भाई दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

अभिषेक की मां मंजू देवी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। वहीं, उनके पिता इंद्रदेव यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने बेटे को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और कहा कि उनके समर्थन और प्रेरणा से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अभिषेक का कहना है कि वह अपनी सफलता से बहुत खुश हैं और आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!