Breaking




औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी ने अब दी संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि

Edited By Parminder Kaur,Updated: 11 Mar, 2025 04:44 PM

abu azmi who praised aurangzeb now paid tribute to sambhaji maharaj

महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने हाल ही में संभाजी महाराज की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मराठी में ट्वीट करते हुए कहा, "स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी...

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने हाल ही में संभाजी महाराज की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मराठी में ट्वीट करते हुए कहा, "स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी योद्धा, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।"

औरंगजेब के पक्ष में बयान के बाद मांगी थी माफी 

PunjabKesari

इससे पहले अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ कर विवाद खड़ा किया था। उन्होंने औरंगजेब को 'क्रूर शासक' नहीं मानते हुए कहा था कि उस समय सत्ता संघर्ष राजनीतिक था, धार्मिक नहीं। उनका कहना था कि औरंगजेब की सेना में कई हिन्दू थे, जैसे कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में कई मुस्लिम थे। इसके बाद बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें संभाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया था।

PunjabKesari

अबू आजमी ने अपने बयान के बाद माफी भी मांगी थी और कहा था कि वे कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोलने का सोच भी नहीं सकते। उनके शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और उन्होंने जो कुछ कहा है। वह इतिहासकारों और लेखकों द्वारा कहा गया था।

अबू आजमी का यह नया बयान संभाजी महाराज को लेकर उनके पहले दिए गए औरंगजेब पर विवादित बयान के बाद आया है, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मचा दिया था।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!