श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत खराब, PGI में भर्ती

Edited By Pardeep,Updated: 15 Oct, 2024 11:22 PM

acharya satyendra das the chief priest of shri ram janmabhoomi

अयोध्या मे श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मंगलवार को संजय गांधी पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि आचार्य सत्येन्द्र दास को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए प्राइवेट कक्ष में डॉक्टर प्रकाश...

नेशनल डेस्कः अयोध्या मे श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मंगलवार को संजय गांधी पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि आचार्य सत्येन्द्र दास को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए प्राइवेट कक्ष में डॉक्टर प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में भर्ती किया गया है। 

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमन ने आचार्य के स्वास्थ्य के विषय मे सूचित किया है कि उन्हें कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्या के अंदेशे के कारण भर्ती किया गया है, जिसके लिए कल कुछ आवश्यक जांचे कराई जाएंगी। आचार्य की स्थिति बिल्कुल स्थिर है। 

86 साल के आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं। सत्येंद्र दास 1992 से राम जन्मभूमि में रामलला के पुजारी हैं। आचार्य सत्येंद्र दास का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पास एक धार्मिक परिवार में हुआ था, और वे बचपन से ही धार्मिक अनुष्ठानों और वेद-शास्त्रों में पारंगत रहे हैं। उनके गुरु, महंत अभिराम दास ने उन्हें पुजारी बनने के लिए प्रेरित किया। सत्येंद्र दास शास्त्रों के गहरे ज्ञान और धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपने समर्पण के कारण इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किए गए. वे अयोध्या के धार्मिक और सामाजिक जीवन में एक सम्मानित व्यक्ति माने जाते हैं।

उनकी भूमिका सिर्फ मंदिर के भीतर पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अयोध्या और देशभर के धार्मिक मामलों में भी सक्रिय रहते हैं। राम मंदिर आंदोलन और उसकी स्थापना से जुड़े विभिन्न घटनाओं में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!