अभिनेता गोविंदा के घुटने में लगी गोली, रिवॉल्वर की सफाई के दौरान हुआ गंभीर हादसा, ICU में भर्ती

Edited By Mahima,Updated: 01 Oct, 2024 10:15 AM

actor govinda shot in the knee serious accident

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं जब उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ करते समय गलती से अपने घुटने में गोली लगवा ली। इस दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।...

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ करते समय गलती से अपने घुटने में गोली लगवा ली। इस दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके पैर से गोली निकाल दी गई है। अभी मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदा को ICU में भर्ती किया गया है।

डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और आवश्यक उपचार प्रदान कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह 5 बजे के आसपास की है। उनके फैंस और उद्योग के लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। इस बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि वह कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। रिवॉल्वर को रखते समय यह हादसा हुआ, जिससे गोली उनके पैर में लग गई। अस्पताल की ओर से इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन गोविंदा के परिवार ने बताया है कि वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

इस घटना के समय उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई में मौजूद नहीं थीं। उन्हें इसकी सूचना दी गई है और उन्हें बताया गया है कि उन्हें अगले दो घंटे में मुंबई पहुंच जाना चाहिए। गोविंदा की मौजूदा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दे दी गई है। मुंबई पुलिस ने भी इस हादसे की पुष्टि की है, और बताया कि गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी। गोली उनके घुटने के पास लगी है, और उनका इलाज मुंबई के Criti Care अस्पताल में चल रहा है।

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!