दिल्ली होम गार्ड परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Edited By Utsav Singh,Updated: 04 Sep, 2024 08:25 PM

admit card issued for delhi home guard exam download from this direct link

डायरेक्टर जनरल ऑफ होम गार्डस ने दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 10,285 पदों के लिए भर्ती निकाला था। जिसके लिए अब आयोग ने एडमिट कार्ट जारी कर दिए है। यह एडमिट कार्ड केवल फिजिकल परीक्षा के लिए है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे...

नई दिल्ली : डायरेक्टर जनरल ऑफ होम गार्डस ने दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 10,285 पदों के लिए भर्ती निकाला था। जिसके लिए अब आयोग ने एडमिट कार्ट जारी कर दिए है। यह एडमिट कार्ड केवल फिजिकल परीक्षा के लिए है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे उन्हें ही आगे लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अगर आप ने इस पद के लिए आवेदन किया था तो आप हमारे द्वारा बताए गए वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही हमारे द्वारा नीचे लिंक उपलब्ध करवाया गया है, जहां से आप आसानी से चेक कर सकते है। 

व्यक्तिगत जानकारी भरकर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित वेबसाइट पर जाना होगा: dghgenrollement.in। इस वेबसाइट पर जाकर, आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेबसाइट पर आपको परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी और नवीनतम अपडेट्स भी प्राप्त होंगे।

आपको सूचित किया जाता है कि यह पद वॉलेंटियर होमगार्ड के लिए हैं और कैंडिडेट्स की नियुक्ति प्रारंभ में तीन साल के लिए की जाएगी। इसके बाद, कैंडिडेट के प्रदर्शन के आधार पर इसे अधिकतम दो साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। यह भी ध्यान दें कि जो एडमिट कार्ड पहले जारी किए गए थे, वे अब वैध नहीं हैं। आज जारी किए गए नए एडमिट कार्ड के माध्यम से ही कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसलिए, कृपया तुरंत नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और पुराने कार्ड का उपयोग न करें।

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. वेबसाइट पर जाएं: दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, आपको डीजीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट का लिंक है: dghdenrollement.in

  2. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको "एडमिट कार्ड डाउनलोड" का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

  3. जानकारी भरें: लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको दिए गए स्थान पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी। इसे सही से भरें और "सबमिट" बटन दबाएं।

  4. एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें: सबमिट बटन दबाने के बाद, आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें और यदि कोई करेक्शन आवश्यक हो, तो कर लें।

  5. प्रिंट निकालें: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद, उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें। यह हार्डकॉपी परीक्षा के दिन आपके काम आएगी।

  6. अपडेट्स के लिए चेक करते रहें: भविष्य में किसी भी अपडेट या अतिरिक्त जानकारी के लिए, समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।

क्या है चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों को होम गार्ड पद के लिए सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट और एफिशिएंसी टेस्ट (PMET) में शामिल होना होगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होती है, और इसमें प्राप्त अंक का कोई महत्व नहीं होता।जो उम्मीदवार PMET को पास कर लेंगे, वे ही लिखित परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। लिखित परीक्षा में 80 प्रश्न होंगे, जो मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) फॉर्मेट में होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!