Breaking




40 के बाद महिलाओं के शरीर से 'बेवफाई' करने लगता है Calcium, जानिए कौन-सी चीजें खानी चाहिए!

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Feb, 2025 11:15 AM

after 40 calcium starts  unfaithful  to women s body

40 साल की उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी हो सकती है जिससे हड्डियों में कमजोरी आ सकती है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जिससे फ्रैक्चर का खतरा, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और दांतों...

नेशनल डेस्क। 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी हो सकती है जिससे हड्डियों में कमजोरी आ सकती है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जिससे फ्रैक्चर का खतरा, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और दांतों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस उम्र के बाद महिलाओं में हॉर्मोनल बदलाव आते हैं।

डाइट में करें बदलाव

कैल्शियम की कमी से बचने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए:

➤ डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम के प्रमुख स्रोत होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं।

 

यह भी पढ़ें: EPFO अच्छी खबर: PF पर फिर आएगा मोटा ब्याज... EPFO पर मिलेगा 8% interest rate

 

➤ हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, सरसों के पत्ते, बथुआ और शलरी जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं।

➤ सिट्रस फ्रूट्स: संतरे, अंगूर और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं और कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन में मदद करते हैं।

➤ नट्स और बीज: बादाम, अखरोट, तिल, चिया सीड्स जैसे नट्स और बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं।

➤ मछली: सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां कैल्शियम और विटामिन D के अच्छे स्रोत होती हैं जो हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Valentine's Day पर विशेष: देश में सिर्फ 63 फीसदी भारतीय ही अपनी 'Love Life' से हैं संतुष्ट, सर्वे में खुलासा!

 

जरूरी बातें:

1. कैल्शियम के सही अब्सोर्प्शन के लिए विटामिन D और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा की जरूरत होती है।

2. ज्यादा कैफीन और सोडा पीने से कैल्शियम की अब्जॉर्प्शन कम हो जाती है इसलिए इनका सेवन कम करना चाहिए।

3. ज्यादा नमक खाने से कैल्शियम की कमी बढ़ सकती है इसलिए नमक का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है।

अंत में कह सकते हैं कि कैल्शियम का सही सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों से बच सकती हैं। सही डाइट और संतुलित आहार से स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!