मुख्यमंत्री बनने के बाद Atishi ने केजरीवाल के छुए पैर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Sep, 2024 05:55 PM

after becoming the chief minister atishi touched kejriwal s feet

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई है। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आतिशी को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पैर छूते...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई है। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आतिशी को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पैर छूते हुए नजर आई। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें आतिशी, अरविंद केजरीवाल के पैरों को छूकर आशीर्वाद ले रही और साथ में उपराज्यपाल भी दिखाई दे रहे हैं। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला बनीं आतिशी 
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे। कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। स्वतंत्र भारत में, आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं।

सौरभ भारद्वाज समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ 
उपराज्यपाल ने पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक मुकेश अहलावत, आतिशी मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं। मुख्यमंत्री पद पर आतिशी की पारी संक्षिप्त होगी क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी माह में चुनाव होने की संभावना है।
PunjabKesari
शपथ ग्रहण से पहले, आतिशी और उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने वाले नेताओं ने यहां आप प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की। उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को बताया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को उनके शपथ ग्रहण करने की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!