यहां फ्री मिलते हैं कंडोम, शिकायत के बाद सरकार ने चलाई 'बर्थ कंट्रोल पिल' स्कीम

Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Sep, 2024 07:09 PM

after complaints the government started the  birth control pill  scheme

परिवार नियोजन के तहत कंडोम के उपयोग को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं।

नेशनल डेस्क : परिवार नियोजन के तहत कंडोम के उपयोग को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं। सरकार ने अनचाहे गर्भधारण और विभिन्न रोगों से बचाव के उद्देश्य से नागरिकों को मुफ्त में कंडोम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो डाक के जरिए मुफ्त कंडोम वितरित करते हैं।

यदि आप सरकार से मुफ्त कंडोम लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां ध्यान में रखनी चाहिए। कई राज्यों में स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा, कुछ सरकारी अस्पतालों में भी इन्हें मुफ्त में वितरित किया जाता है।

कंडोम की लिमिट आमतौर पर प्रति व्यक्ति महीने में 10 से 20 यूनिट तक होती है, लेकिन यह राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती है। यदि आप डाक के जरिए कंडोम मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको संबंधित स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस प्रकार, आप आसानी से अपनी आवश्यकता के अनुसार कंडोम प्राप्त कर सकते हैं और परिवार नियोजन के प्रति जागरूक रह सकते हैं।

अस्पताल में मिलेंगे फ्री कंडोम

कंडोम का इस्तेमाल अधिकांश लोगों को पता होता है, फिर भी इसे खरीदने में लोग संकोच करते हैं। इसी वजह से भारत की आबादी लगातार बढ़ रही है। जिन लोगों को मेडिकल स्टोर से कंडोम नहीं खरीदने में झिझक होती है, उनके लिए सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इसकी व्यवस्था की है।

सरकार ने नागरिकों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है। कई सरकारी अस्पतालों में कंडोम के लिए विशेष बॉक्स बनाए गए हैं, जहां आप बिना किसी भुगतान के कंडोम ले सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान आपको किसी को कोई जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!