Edited By Harman Kaur,Updated: 03 Apr, 2025 12:33 PM
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 2 साल पहले जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह को हाल ही में पिता बनने की खुशी मिली है। उनकी पत्नी सविता सिंह ने एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया। शरद सिंह ने कहा कि पिता बनने की खुशी शब्दों में बयां नहीं...
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 2 साल पहले जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह को हाल ही में पिता बनने की खुशी मिली है। उनकी पत्नी सविता सिंह ने एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया। शरद सिंह ने कहा कि पिता बनने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। उनके अनुसार, विषम परिस्थितियों से निकलकर जो खुशी मिली है, वह जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है।

26 साल बाद हुआ पुत्र का जन्म
शरद सिंह की पत्नी सविता सिंह ने 10 से 15 साल पहले अपने आंखों में जो सपना देखा था, वह अब साकार हुआ है। शरद के परिवार में 26 साल बाद पुत्र का जन्म हुआ है। शरद सिंह खुद एक सहायक अध्यापक हैं और वे वर्तमान में विकासखंड ददरौल के प्राथमिक विद्यालय सतवा खुर्द में कार्यरत हैं।

शरद सिंह का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। वे पहले लड़कियों की तरह नहीं बल्कि लड़कों की तरह रहते थे और इसके कारण उन्हें समाज से कई ताने सुनने पड़े थे। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अंततः इंदौर में जेंडर बदलवाने की सर्जरी करवाई। इसके बाद, उन्होंने जिला अधिकारी के पास जाकर लिंग परिवर्तन का प्रमाण पत्र और पहचान पत्र प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें....
- 'यह संशोधन समानता लाएगा, संपत्ति के अधिकारों की रक्षा करेगा', वक्फ संशोधन बिल पारित होने पर बोले भाजपा नेता
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा द्वारा विवादास्पद वक्फ संशोधन विधेयक को पारित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देशभर के नागरिकों के लिए संपत्ति के अधिकारों की रक्षा करने के महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया।