मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म, घटना के बाद निर्वस्त्र हालत में घूमती दिखी पीड़िता

Edited By Pardeep,Updated: 23 Oct, 2024 10:13 PM

after the incident the victim was seen roaming around naked

मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसिक रोग से जूझ रही 40 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसिक रोग से जूझ रही 40 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें से एक वीडियो में पूरे कपड़े पहनी महिला को आरोपी अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है और दुष्कर्म के बाद के दूसरे वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घूमती नजर आ रही है। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 40 वर्षीय इस महिला से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला मानसिक रोग से जूझ रही है। शर्मा ने बताया,‘‘आरोपी को महिला सड़क पर अकेली टहलती दिखी। वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया।'' 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की ‘‘डायल 100'' गाड़ी के कर्मियों ने महिला को देखा और उसकी मेडिकल जांच कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। 

सदर बाजार थाने के प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला को मानसिक रोग के इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!