Air India फ्लाइट के शौचालय हुए जाम, तकनीकी खराबी के कारण लौटी वापस

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 Mar, 2025 12:44 PM

air india flight toilets jammed returned due to technical fault

एयर इंडिया की शिकागो से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (AI126) को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 10 घंटे बाद वापस शिकागो लौटना पड़ा। इस घटना से करीब 300 यात्रियों को परेशानी हुई।

नेशनल डेस्क। एयर इंडिया की शिकागो से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (AI126) को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 10 घंटे बाद वापस शिकागो लौटना पड़ा। इस घटना से करीब 300 यात्रियों को परेशानी हुई।

क्या थी समस्या?

बोइंग 777 विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। जब विमान ग्रीनलैंड के पास पहुंचा, तब तक 12 में से 11 शौचालय जाम हो चुके थे। सिर्फ बिजनेस क्लास का एक शौचालय काम कर रहा था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। फ्लाइट क्रू के मुताबिक, यात्रियों ने शौचालयों में प्लास्टिक की थैलियां, कपड़े और अन्य अनुपयुक्त चीजें डाल दी थीं, जिससे पाइपलाइन जाम हो गई और शौचालय काम करना बंद कर दिए

यह भी पढ़ें: Plane Crash Video: पेंसिल्वेनिया के पार्किंग एरिया में गिरा विमान, जमीन से टकराकर आग का गोला बना प्लेन

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट तकनीकी कारणों से शिकागो वापस लौटी। एयरलाइन ने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि यात्रियों के लिए रहने और दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई। जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई उन्हें टिकट का पूरा पैसा वापस कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Good News: नोएडा में बनेगी 5.5 KM लंबी एलिवेटेड रोड, अब हज़ारों लोगों को Traffic Jam से मिलेगी राहत

सुरक्षा और सुविधा सबसे जरूरी

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है। इस तरह की किसी भी परेशानी से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शिकागो-दिल्ली फ्लाइट की यह घटना यात्रियों के लिए असुविधाजनक रही लेकिन एयर इंडिया ने जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राहत देने की कोशिश की। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

143/8

20.0

Mumbai Indians

Sunrisers Hyderabad are 143 for 8

RR 7.15
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!