London जा रहा था Air India का विमान, तकनीकी खराबी के कारण मुंबई वापस लौटा

Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Aug, 2024 06:28 PM

air india plane was going to london

लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रास्ते में आई कुछ तकनीकी समस्या के कारण वापस मुंबई लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्क : लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रास्ते में आई कुछ तकनीकी समस्या के कारण वापस मुंबई लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक एयर इंडिया के इस विमान ने बुधवार सुबह यहां से उड़ान भरी थी, विमान में 354 लोग सवार थे। लेकिन रास्ते में पायलट द्वारा विमान के केबिन में दबाव संबंधी कुछ तकनीकी समस्या बताए जाने के बाद विमान को शहर वापस लाया गया। सूत्र ने बताया कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।

सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘बुधवार सुबह यहां से रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान एआई-129 शहर वापस लौट आया, क्योंकि पायलट ने बोइंग-777 विमान के केबिन में दबाव संबंधी समस्या की सूचना दी थी।'' विमान सुबह 8.36 बजे मुंबई से रवाना हुआ था और पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे शहर वापस लौट आया। इस बीच, एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ मुंबई से लंदन जा रहा विमान तकनीकी खराबी के कारण वापस मुंबई लौट आया। एहतियातन जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से मुंबई में उतारा गया।''

एयरलाइन ने यह भी कहा कि उसने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। एयर इंडिया ने कहा कि उसने यात्रियों की इच्छा के अनुसार टिकट रद्द करने पर पूरी धनराशि वापस करने तथा किसी अन्य तिथि पर टिकट पुनर्निर्धारित करने की पेशकश की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!