Breaking




एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने यात्री के बैग से उड़ाए 2,500 डॉलर, CCTV से खुलासा...खोया-पाया विभाग में काम करते थे दोनों

Edited By Harman Kaur,Updated: 15 Mar, 2025 12:08 PM

airport staff stole us citizen s bag worth 2 500

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर यात्रियों के बैग से 2,500 डॉलर चोरी करने का आरोप है। गिरफ्तार कर्मचारियों का नाम गौरव कुमार और प्रकाश चंद (Gaurav Kumar and Prakash Chand) है, जो...

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर यात्रियों के बैग से 2,500 डॉलर चोरी करने का आरोप है। गिरफ्तार कर्मचारियों का नाम गौरव कुमार और प्रकाश चंद (Gaurav Kumar and Prakash Chand) है, जो खोया-पाया विभाग में काम करते थे।

बता दें कि ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक रोशन पटेल अमेरिका से दिल्ली आए थे और उनके बैग में 2,500 डॉलर और अन्य सामान था, जो गायब हो गया। इस घटना के बाद रोशन पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने उस बैग को बरामद किया था और उसे खोया-पाया विभाग में जमा कर दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और पाया कि टर्मिनल पर बैग के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच खोया-पाया विभाग के कर्मचारियों पर केंद्रित की।

पूछताछ के दौरान, दोनों कर्मचारियों, गौरव और प्रकाश चंद से संदेह की पुष्टि हुई। शुरुआत में दोनों ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज सामने आए, तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। फुटेज में दोनों को खोया-पाया विभाग के कार्यालय में बैग से सामान निकालते हुए देखा गया था।

पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2024 को एक CISF कर्मचारी ने एक बैग अपने कार्यालय में जमा किया। जब वह टी-2 एलपी रूम में प्रकाश चंद को बैग सौंप रहा था, तो उसने देखा कि बैग में 2,500 डॉलर रखे थे। लालच में आकर प्रकाश ने गौरव को यह पैसे चोरी करने के लिए प्रेरित किया और दोनों ने मिलकर 2,500 डॉलर चुराए। आरोपी गौरव ने यह भी खुलासा किया कि उसने से सिस्टम से 2,500 डॉलर की एंट्री को हटा दी थी।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!