अखिलेश ने दी जन्मदिन की बधाई, राहुल गांधी बोले- UP के दो लड़के 'खटाखट-खटाखट'…

Edited By Parveen Kumar,Updated: 19 Jun, 2024 07:00 PM

akhilesh wishes happy birthday

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि "यूपी के दो लड़के'' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान 'खटाखट खटाखट' बनाएंगे।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि "यूपी के दो लड़के'' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान 'खटाखट खटाखट' बनाएंगे। राहुल गांधी बुधवार को 54 साल के हो गए और इस मौके पर कांग्रेस तथा ‘इंडिया' गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''

यादव के पोस्ट को फिर से साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेश यादव जी। 'यूपी के दो लड़के' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे - खटाखट खटाखट!'' हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया।

सपा ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीट में से 37 और कांग्रेस ने छह सीट जीतीं। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के समय भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था और उसी समय राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी को 'यूपी के दो लड़के' कहकर प्रचार अभियान चलाया गया था, हालांकि उस समय यह गठबंधन विफल रहा था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!