Akhilesh Yadav और Keshav Maurya के बीच जमकर चले जुबानी तीर, एक-दूसरे पर जमकर किया पलटवार

Edited By Yaspal,Updated: 27 Jul, 2024 12:28 AM

akhilesh yadav and keshav maurya exchanged verbal attacks

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच शुक्रवार को वाकयुद्ध देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भाजपा में ‘मतभेद' होने की अटकलों के बीच शुक्रवार को तंज कसते हुए...

नेशनल डेस्कः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच शुक्रवार को वाकयुद्ध देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भाजपा में ‘मतभेद' होने की अटकलों के बीच शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा' हैं। इस पर भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘‘कांग्रेस का मोहरा'' करार दिया।

कैसे शुरू हुआ मामला?
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा में ‘मतभेद' होने की अटकलों के बीच शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा' हैं। सपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में ‘संविधान-मानस्तंभ' का अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता में राज्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी निशाना साधा। सपा प्रमुख ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई में कथित खींचतान के कयासों का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘भ्रष्टाचार इसलिए खुल रहे हैं क्योंकि कुछ लोग मोहरा बन गये हैं।'' हलांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘सुनने में आया कि मौर्य जी (उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य) मोहरा हैं। दिल्ली के वाई-फाई के पासवर्ड हैं।'' 

ये भी पढ़ें
NEET UG और शंभू बॉर्डर मामले में Supreme Court बना सरकार के लिए 'संकटमोचन'


कमल खिला है खिलेगा,खिलता रहेगा
अखिलेश यादव के बयान के बाद केशव प्रसाद मौर्य भी कहां पीछे रहने वाले थे। डिप्टी सीएम ने भी सप्रा प्रमुख पर पलटवार करते हुए कहा कि  कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव जी भाजपा को लेकर गलतफहमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने,अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा,खिलता रहेगा। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य की 403 सीटों में से 325 सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि जबकि सपा 47 सीट पर सिमट गई थी।

इसके बाद फिर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर केशव मौर्य का नाम लिए बिना तंज कसा। अखिलेश ने लिखा,“लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटर-सिटी आवागमन सेवा चल रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों नेताओं को लेकर यूपी की राजनीति गर्म है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!