Breaking




Ration Card Holders Alert: राशन कार्ड धारकों के लिए खतरे की घंटी, जल्द करवाएं ये काम वरना नहीं मिलेगा अनाज

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Apr, 2025 01:40 PM

alarm bell for ration card holders

बिहार के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। साथ ही राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने राशन कार्ड में आधार लिंकिंग की समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब लोग 30 जून 2025 तक अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार को राशन कार्ड से लिंक...

नेशनल डेस्क: बिहार के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। साथ ही राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने राशन कार्ड में आधार लिंकिंग की समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब लोग 30 जून 2025 तक अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार को राशन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। पहले यह समयसीमा 31 मार्च 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब तीन महीने और दे दिए गए हैं। अगर इस बीच आप यह काम नहीं करवाते हैं तो आपको राशन मिलना बंद हो सकता है।  यह फैसला उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो अब तक किसी कारणवश अपने दस्तावेज अपडेट नहीं कर पाए थे। सरकार की यह पहल राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में एक और कदम है।

क्यों जरूरी है आधार सीडिंग?

भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत आने वाले प्रत्येक लाभार्थी के राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों को हटाना और सही जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाना है। अगर आपके राशन कार्ड में किसी सदस्य का आधार लिंक नहीं है, तो 1 जुलाई 2025 से उसका नाम कार्ड से हटा दिया जाएगा और वह व्यक्ति राशन के लाभ से वंचित हो जाएगा।

सीडिंग नहीं होने पर क्या होगा नुकसान?

राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन राशन कार्ड धारकों ने 30 जून 2025 तक आधार सीडिंग नहीं करवाई, उनके कार्ड से संबंधित सदस्य का नाम हटा दिया जाएगा। ऐसे में पूरा परिवार या उसका कोई सदस्य सरकारी राशन से वंचित हो सकता है।इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सभी राशन कार्डधारक तय समय सीमा के भीतर आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें

कहां और कैसे करवा सकते हैं आधार लिंकिंग?

सरकार ने यह भी साफ किया है कि आधार लिंकिंग पूरी तरह मुफ्त है। इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। राशन कार्डधारक अपने नजदीकी लक्षित जन वितरण प्रणाली (Fair Price Shop) की दुकान पर जाकर ईपीओएस डिवाइस (ePOS Device) के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। साथ ही आधार कार्ड और राशन कार्ड की कॉपी अपने साथ ले जाना न भूलें।

केंद्र सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने पहले आधार सीडिंग की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तय की थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है। यह निर्णय देशभर के करोड़ों लाभार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि सभी लोग समय पर दस्तावेज अपडेट करवा सकें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!