120 KM की स्पीड से आ रहा चक्रवाती तूफान, 6 फीट से ज्यादा उठेंगी लहरें

Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Oct, 2024 07:55 PM

alert cyclonic storm coming at a speed of 120 km within 24 hours

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने के लिए तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान 24 अक्टूबर की शाम से 25 अक्टूबर की सुबह तक भारी तबाही मचा सकता है। दोनों राज्यों की सरकारों ने इसे लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं,...

नेशनल डेस्क : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने के लिए तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान 24 अक्टूबर की शाम से 25 अक्टूबर की सुबह तक भारी तबाही मचा सकता है। दोनों राज्यों की सरकारों ने इसे लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ‘दाना’ पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसकी संभावना है कि यह 24 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और 24 की रात से 25 की सुबह के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 100-120 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है।

इन क्षेत्रों पर पड़ेगा चक्रवात का असर

ओडिशा के बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, और पुरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, और कोलकाता जैसे जिलों में प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके कारण झारखंड में भी बारिश हो सकती है।

समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी

मौसम विभाग ने समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी दी है, जिसमें लहरें 1.0 से 2.0 मीटर (3 से 6 फीट) ऊंची हो सकती हैं। इसके कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा है।

मछुआरों के लिए अलर्ट

मछुआरों को सलाह दी गई है कि 23 से 25 अक्टूबर तक वे समुद्र में मछली पकड़ने न जाएं। इस दौरान तेज हवाएं चल रही हैं।

रेलवे सेवाओं पर असर

चक्रवात की वजह से 200 से अधिक ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी रोकी हैं। दोनों राज्यों की सरकारें तटीय क्षेत्रों में रहने वाले 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रही हैं। तटीय जिलों के स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे, और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!