Breaking




दुनिया की सबसे अमीर महिला बनीं एलिस वॉल्टन, जानिए उनकी दौलत और शौक

Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Apr, 2025 06:59 PM

alice walton became the world s richest woman

दुनिया में अमीर आदमियों की चर्चा तो अक्सर होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे अमीर महिला कौन है? हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनके पास 102 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। यह जानकर...

नेशनल डेस्क : दुनिया में अमीर आदमियों की चर्चा तो अक्सर होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे अमीर महिला कौन है? हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनके पास 102 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। यह जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।

कौन हैं एलिस वॉल्टन?

एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन की बेटी हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने वॉलमार्ट में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाई है। इसके बजाय, वह अपने निजी कामों और शौकों पर ध्यान देती हैं।

कला और घोड़ों की दीवानी हैं एलिस

एलिस वॉल्टन को कला और घोड़े पालने का बहुत शौक है। उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में पिकासो की एक पेंटिंग की कॉपी 2 डॉलर में खरीदी थी। आज उनके पास एंडी वारहोल, नॉर्मन रॉकवेल और जॉर्जिया ओ'कीफ जैसे मशहूर कलाकारों की पेंटिंग्स हैं। उनके कला संग्रह की कीमत 500 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

अपना म्यूजियम भी बनाया

कला के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए, उन्होंने 2011 में अमेरिका के अर्कांसस में "क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट" खोला। यह म्यूजियम अमेरिकी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

राजनीति में भी रुचि

एलिस वॉल्टन सिर्फ कला ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी दिलचस्पी रखती हैं। साल 2016 में उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान के लिए 3.5 लाख डॉलर का दान दिया था।

दुनिया की टॉप 5 अमीर महिलाएं

एलिस वॉल्टन के बाद, दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में ये नाम शामिल हैं:

  1. फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स (लोरियल) – 67 बिलियन डॉलर
  2. जूलिया कोच और परिवार (कोच इंडस्ट्रीज) – 60 बिलियन डॉलर
  3. जैकलीन मार्स (मार्स) – 53 बिलियन डॉलर
  4. रोशनी नादर (एचसीएल) – 40 बिलियन डॉलर

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!