अमरनाथ यात्रा: गुफा मंदिर के दर्शन करने के लिए 6,900 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

Edited By Radhika,Updated: 05 Jul, 2024 02:50 PM

amarnath yatra another batch of 6 900 pilgrims leave to visit the cave temple

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन लिए शुक्रवार को 6,900 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था 277 वाहनों में सवार...

नेशनल डेस्क: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन लिए शुक्रवार को 6,900 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था 277 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से सुबह 3.45 मिनट पर बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। CRPF के सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 4,377 तीर्थयात्रियों ने 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा की, जबकि 2,542 तीर्थयात्रियों ने 14 किलोमीटर लंबे, चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से यात्रा की।

PunjabKesari

इसके साथ ही 28 जून से अब तक कुल 44,441 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। अब तक 1,33,000 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर लिए हैं। यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!