Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Feb, 2025 08:49 AM
अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में, अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान टेक्सास स्थित सैन्य अड्डे से उड़ान भर चुका है और जल्द ही भारत पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि इस...
नेशनल डेस्क: अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में, अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान टेक्सास स्थित सैन्य अड्डे से उड़ान भर चुका है और जल्द ही भारत पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि इस विमान में 205 भारतीय प्रवासी सवार हैं, जिनमें से 140 अकेले पंजाब के हैं।
अमेरिका की सख्त इमिग्रेशन नीति
अमेरिका में इमिग्रेशन कानूनों को सख्त किया जा रहा है और अवैध प्रवासियों को उनके मूल देश वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, "हम अपनी सीमाओं की सुरक्षा मजबूत कर रहे हैं और अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को निकाल रहे हैं।"
कहां होगा प्लेन का लैंडिंग?
-रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लेन बुधवार दोपहर 12:30 से 1:00 बजे के बीच अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है।
- इसमें पंजाब से 30, हरियाणा से 50, गुजरात से 33 और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व चंडीगढ़ के प्रवासी शामिल हैं।
- भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
डोनाल्ड ट्रंप का डिपोर्टेशन प्रोग्राम
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू किया है।
ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास जैसे देशों के हजारों अवैध प्रवासियों को पहले ही डिपोर्ट किया जा चुका है।
पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) ने टेक्सास और कैलिफोर्निया में हिरासत में रखे गए 5000 से अधिक अवैध अप्रवासियों को उनके देशों में भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
भारत और अमेरिका के बीच सहमति
27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और भारत ने ऐसे 18,000 भारतीयों की पहचान की है, जिन्हें वापस भेजा जाना है।
पिछले हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर अवैध प्रवासियों की वापसी पर चर्चा की थी।
अमेरिका में कितने अवैध भारतीय प्रवासी हैं?
- प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका में करीब 7.25 लाख अवैध भारतीय प्रवासी रहते हैं।
- यह संख्या दुनिया में अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है – पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे पर अल सल्वाडोर है।
- भारत सरकार ने कहा है कि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को वापस लेने में वह हमेशा सहयोग करेगा