'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अमित शाह ने लगाए पौधे, बोले- इंदौर में लगाए जाएंगे 51 लाख पौधे

Edited By Utsav Singh,Updated: 14 Jul, 2024 05:03 PM

amit shah planted trees under the campaign one tree in the name of mother

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को उस अभियान में हिस्सा लिया, जिसका मकसद एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को उस अभियान में हिस्सा लिया, जिसका मकसद एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का उपयुक्त जवाब है। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत देशभर में लगभग 140 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें मध्य प्रदेश में 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

PunjabKesari

शाह ने कहा, “ विकास हो रहा है और हम सुविधाएं बढ़ा रहे हैं। मोदी जी ने हमें पीछे देखने और आने वाली पीढ़ी के लिए भी काम करने को कहा है। पर्यावरण की चिंता सिर्फ देश के लिए ही नहीं, बल्कि हर जगह अहम हो गई है।

PunjabKesari

शाह ने कहा, कार्बन डाइऑक्साइड और मोनोऑक्साइड ने ओजोन के स्तर को कम कर दिया है और इसकी परत में छेद कर दिया है।” उन्होंने कहा, "इससे तापमान में वृद्धि हुई है। जलवायु परिवर्तन को महसूस किया जा रहा है। मोदी जी द्वारा शुरू किया गया अभियान इसका उपयुक्त जवाब है।"
 


गृह मंत्री ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर सुबह में कहा, “ आज एक विशेष दिन है, जब इंदौरवासी 11 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। ” उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा शुरू किए गये ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वह भी आज इंदौर (मध्य प्रदेश) के रेवती रेंज के बीएसएफ परिसर में पौधे लगाएंगे।

PunjabKesari

शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक रहा है और वृक्षारोपण को सरकार ने जन-जन की चेतना का विषय बनाया है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम से ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी के रेवती रेंज में गड्ढे खोदे गए और आज सुबह प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद पौधे लगाने का काम शुरू हो गया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि दोपहर तक 11 लाख में से सात लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छह जुलाई को राज्य में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!