Breaking




अमित शाह बोले- गांधीनगर में बन रहे अस्पताल, अब लोगों को मिलेगी किफायती स्वास्थ्य सेवा

Edited By Harman Kaur,Updated: 13 Mar, 2025 04:21 PM

amit shah said hospitals are being built in gandhinagar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 6 नए अस्पतालों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सस्ती और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इन अस्पतालों का निर्माण ऐसे स्थानों पर किया जा रहा है, जहां लोग आसानी से पहुंच...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 6 नए अस्पतालों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सस्ती और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इन अस्पतालों का निर्माण ऐसे स्थानों पर किया जा रहा है, जहां लोग आसानी से पहुंच सकेंगे।

अहमदाबाद के पास साणंद में 500 बिस्तरों वाला अस्पताल बन रहा है, जबकि गांधीनगर के कलोल कस्बे और उसके आसपास भी एक-एक सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। शाह ने इन परियोजनाओं की शुरुआत के बाद एक सभा को डिजिटल तरीके से संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि साणंद में बन रहा अस्पताल पहले कारखाना श्रमिकों के लिए था, लेकिन अब इसे साणंद और बावला तालुका के सभी नागरिकों के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा, गांधीनगर क्षेत्र में नया सिविल अस्पताल और कलोल में 300 बिस्तरों वाला सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा। शाह ने कहा कि कलोल में एक 500 बिस्तरों वाला निजी अस्पताल भी जल्द शुरू होगा।

गांधीनगर क्षेत्र में बावला और गांधीनगर में दो अस्पतालों का निर्माण भी चल रहा है। इन अस्पतालों के चालू होने के बाद, स्थानीय लोगों को अहमदाबाद जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें अपने घरों से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही, शाह ने साणंद-कडी मार्ग पर बने नए रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया और गांधीनगर व अहमदाबाद को जोड़ने वाले सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर 2 फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!