हारने के बाद भी अहंकार पहली बार देखा: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Edited By Pardeep,Updated: 21 Jul, 2024 09:49 AM

amit shah targeted rahul gandhi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बावजूद अहंकार दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने संसद में गांधी के ‘कार्यकलाप' पर भी सवाल उठाया और कहा कि ऐसा अहंकार...

रांचीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बावजूद अहंकार दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने संसद में गांधी के ‘कार्यकलाप' पर भी सवाल उठाया और कहा कि ऐसा अहंकार तो दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीतने वाले नेताओं में भी नहीं दिखता। शाह ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया' गठबंधन के नेता अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘जीतने के बाद बहुत से लोग अहंकारी हो जाते हैं, लेकिन हारने के बाद ऐसा अहंकार पहली बार देख रहा हूं...आपने संसद में राहुल गांधी जी का व्यवहार देखा होगा...यह अहंकार दो तिहाई सीट जीतने के बाद भी नहीं दिखता।'' कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शाह ने सवाल किया कि जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और भाजपा ने 2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस द्वारा जीती सीट से अधिक सीट पर जीत दर्ज की है, तो वे इतना अहंकार क्यों दिखा रहे हैं।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस मंच से कांग्रेस नेताओं को बताना चाहता हूं कि इस चुनाव में राजग को पूर्ण बहुमत मिला है और भाजपा ने अकेले 240 सीट हासिल की हैं। सभी को पता है कि चुनाव किसने जीता और सरकार किसने बनाई। पूरा ‘इंडिया' गठबंधन 240 सीट नहीं जुटा पाया। तो फिर यह अहंकार क्यों? हम लगातार तीसरी बार जीते, फिर भी ये नेता अपनी हार स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं।'' 

शाह ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों ने चुनाव में भाजपा का समर्थन किया और नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना। उन्होंने ‘इंडिया' गठबंधन और कांग्रेस नेताओं की 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले में कथित संलिप्तता, तुष्टीकरण, परिवारवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए आलोचना की। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!