Edited By Radhika,Updated: 07 Feb, 2025 04:54 PM
आज के इस दौर में इंसानियत की उम्मीद रखना बेकार है। हाल ही में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तमिलनाडु से एक घटना सामने आई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में गुरुवार को एक प्रेग्नेंट महिला को एक शख्स ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।
नेशनल डेस्क: आज के इस दौर में इंसानियत की उम्मीद रखना बेकार है। हाल ही में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तमिलनाडु से एक घटना सामने आई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में गुरुवार को एक प्रेग्नेंट महिला को एक शख्स ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इसके पीछे का कारण था कि महिला ने अपने साथ रेप करने पर शख्स का विरोध किया था। यह घटना सुबह 10.30 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला कोयंबटूर-तिरुपति इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से तिरुपुर से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी। घटना के समय वह अकेले यात्रा कर रही थी।
बताया जा रहा है कि इस महिला का टिकट कंफर्म नहीं था। वह सुबह ट्रेन में महिला कोच में बैठी। कुछ समय बाद उसके साथ बैठी महिलाएं स्टेशन पर उतर गई, जबकि वह कोच में अकेली रह गई। ट्रेन के चलते ही 27 साल का हेमराज कोच में चढ़ गया। कुछ देर उसने देखने के बाद जब महिला को अकेला पाया तो उसके साथ रेप की कोशिश की।
पीड़िता ने आरोपी के लात मारकर घटना का विरोध किया। इसपर आरोपी ने महिला को ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना में महिला के हाथ, पैर और सिर पर चोटें आईं हैं। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हेमराज आदतन अपराधी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ से ही हत्या और डकैती के मामले दर्ज हैं।