अमेरिकी सुपरमार्केट में गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के व्यक्ति की मौत, आठ महीने पहले ही गया था यूएस

Edited By Pardeep,Updated: 23 Jun, 2024 10:42 PM

andhra pradesh man killed in us supermarket shooting

अमेरिका के अर्कांसस में शुक्रवार को एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वारदात में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

नेशनल डेस्कः अमेरिका के अर्कांसस में शुक्रवार को एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वारदात में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं खबर है कि, मरने वालों में आंध्र प्रदेश का एक 32 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल था, जिसकी पहचान दसारी गोपीकृष्ण की तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोपीकृष्ण बेहतर आजीविका की तलाश में 8 महीने पहले अमेरिका आया था। गोलीबारी की वारदात के वक्त, वह सुपरमार्केट में काम कर रहा था। वहीं अर्कांसस राज्य पुलिस निदेशक माइक हैगर ने बताया कि, पुलिस के साथ गोलीबारी में संदिग्ध भी घायल हुआ है। 

दरअसल, गोलीबारी की ये वारदात सुबह तकरीबन 11.30 बजे हुई, जब अचानक एक अज्ञात हमलावर अर्कांसस के एक सुपरमार्केट में जबरदस्ती घुस आया। इसके फौरन बाद उसने सुपरमार्केट में गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान आंध्र प्रदेश के 32 साल के गोपीकृष्ण चेक-आउट काउंटर पर काम कर रहे थे। एकाएक हो रही धुआंधार गोलीबारी को देख गोपीकृष्ण डर गए, मगर इससे पहले की वह खुद को सुरक्षित कर पाते.. वो हमलावर की वारदात का शिकार हो गए।

पुलिस तफ्तीश में सुपरमार्केट में लगे सीसीटीवी के जरिए वारदात का एक वीडियो भी सामने आया, जहां बंदूकधारी हमलावर गोपीकृष्ण को गोली मारते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद गोपीकृष्ण मौके पर गिर जाते हैं। इसके बाद हमलावर काउंटर पर कूदता है और शेल्फ से कुछ उठाता नजर आता है। वहीं दूसरी ओर गोपीकृष्ण को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दसारी गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। वहीं मामले में पुलिस ने संदिग्ध शूटर 44 वर्षीय ट्रैविस यूजीन पोसी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल ले जाया गया और उस पर बड़े पैमाने पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 

गोपीकृष्ण का शव स्वदेश लाने में सहायता करूंगा : चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को राज्य के उस व्यक्ति का शव भारत वापस लाने में मदद करने का वादा किया जिसकी हाल ही में अमेरिका में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने मृत व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उसके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का वादा किया। मृतक बापटला जिले का रहने वाला था।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह जानकर बहुत दुख हुआ कि बापटला के एक युवक (दसारी गोपीकृष्ण) ने अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना में घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें आश्वासन देता हूं... उनके शव को घर लाने में हर संभव मदद करूंगा।"

बापटला जिले के याजली गांव के 32 वर्षीय गोपीकृष्ण लगभग एक साल पहले काम के लिए अमेरिका गए थे और शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 11:30 बजे खुदरा दुकान (जहां वह काम कर रहे थे) पर एक चोर ने कथित तौर पर उन्हें गोली मार दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें नकाबपोश चोर भारतीय युवक को कई गोली मारता दिख रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!