अमेरिका शिफ्ट होने की तैयारी में अंजू और नसरुल्ला, पति अरविंद से लेंगी तलाक

Edited By Radhika,Updated: 20 Jul, 2024 05:58 PM

anju and nasrullah preparing to shift to america will divorce husband arvind

भारत से पाकिस्तान गई अंजू दो से तीन महीने बाद अरविंद से तलाक लेने के बाद अलग होने वाली हैं। इसके बाद वे नसरुल्ला के साथ अमेरिका शिफ्ट हो जाएंगी। अंजू पहले ही राजस्थान के भिवाड़ी से दिल्ली में शिफ्ट हो चुकी है।

नेशनल डेस्क: भारत से पाकिस्तान गई अंजू दो से तीन महीने बाद अरविंद से तलाक लेने के बाद अलग होने वाली हैं। इसके बाद वे नसरुल्ला के साथ अमेरिका शिफ्ट हो जाएंगी। अंजू पहले ही राजस्थान के भिवाड़ी से दिल्ली में शिफ्ट हो चुकी है। अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद वे सुर्खियों में आई थीं। वहां उन्होंने नसरुल्ला से  निकाह कर अपना नाम बदलकर फातिमा रखा  था।

PunjabKesari
मीडिया से बात करते हुए अंजू ने बताया कि जॉब के दौरान वे बच्चों को टाइम नहीं दे पा रही। इसी के चलते उन्होने अपने बच्चों का एडमिशन दिल्ली में अपनी मां के घर के पास करवाया है।अंजू ने बताया कि नसरुल्लाह को भारत आने की अनुमति नहीं मिली है। देश आने के लिए उन्हें एक पर्मानेंट एड्रेस की ज़रुरत है, जो उसके पास नही है, क्योंकि वह किराए के मकान में रहती है। इसलिए अब उन दोनों ने किसी दूसरे देश में शिफ्ट होने का फैसला लिया है।

PunjabKesari
दूसरी ओर नसरुल्लाह ने भी मीडियो को बताया कि वह और अंजू अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंजू का कहना है कि तलाक की प्रतिक्रिया पूरी होने का बाद दोनों वहां शिफ्ट  हो जाएंगे। उन्होंने वहां जॉब के लिए अप्लाई कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!