अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था हुआ रवाना, अब तक 5 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके भोले बाबा के दर्शन

Edited By Parminder Kaur,Updated: 09 Aug, 2024 11:26 AM

another group of pilgrim leaves for amarnath yatra

दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार को 390 से अधिक श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में भगवती नगर आधार...

नेशनल डेस्क. दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार को 390 से अधिक श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में भगवती नगर आधार शिविर से 14 वाहनों का एक काफिला तड़के 3 बजकर 26 मिनट पर रवाना हुआ। इस जत्थे में 398 तीर्थयात्री शामिल थे।

इन सभी श्रद्धालुओं ने गांदरबल के 14 किलोमीटर लंबे कठिन बालटाल मार्ग को चुना। इस साल अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

शुक्रवार सुबह 730 तीर्थयात्री सीमावर्ती जिले पुंछ के प्राचीन बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 7 अगस्त को शुरू हुई थी और 20 अगस्त तक जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!