mahakumb

ISRO की एक और नई उपलब्धि: Rocket मोटर के लिए प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित करने में मिली सफलता

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Feb, 2025 11:59 AM

another new achievement of isro

भारत के अंतरिक्ष संगठन ISRO ने एक और महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। इसरो ने बयान में कहा कि 'सॉलिड प्रोपेलेंट, रॉकेट की मोटर की रीढ़ माना जाता है। आज इसरो ने बताया कि उन्होंने 10 टन के प्रोपेलेंट मिक्सर को विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। यह...

नेशनल डेस्क। भारत के अंतरिक्ष संगठन ISRO ने एक और महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। इसरो ने बयान में कहा कि 'सॉलिड प्रोपेलेंट, रॉकेट की मोटर की रीढ़ माना जाता है। आज इसरो ने बताया कि उन्होंने 10 टन के प्रोपेलेंट मिक्सर को विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। यह मिक्सर रॉकेट के सॉलिड मोटर के उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक उपकरण है जो रॉकेट के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

PunjabKesari

 

क्या है प्रोपेलेंट मिक्सर का महत्व? 

इसरो के बयान में कहा गया है कि प्रोपेलेंट मिक्सर रॉकेट मोटर बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। रॉकेट के सॉलिड प्रोपेलेंट जो रॉकेट की मोटर के लिए एक आधार का काम करता है उसे बनाने के लिए विभिन्न तत्वों को सटीक रूप से मिश्रित करना जरूरी होता है। इस मिश्रण को बनाने के लिए इसरो ने अब एक ऐसा मिक्सर विकसित किया है जो 10 टन का है।

 

यह भी पढ़ें: Pulwama Attack की छठी बरसी आज: 40 शहीद हुए जवानों की वो सूची जिन्हें श्रद्धांजलि दे रहा पूरा देश

 

सोलिड मोटर के लिए प्रोपेलेंट मिक्सर का विकास 

इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर और बंगलूरू के सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट ने मिलकर इस मिक्सर का सफलतापूर्वक विकास किया है। इस मिक्सर के जरिए रॉकेट की सॉलिड मोटर का उत्पादन करना अब और अधिक सरल और सुरक्षित होगा।

PunjabKesari

 

यह क्यों है बड़ी कामयाबी? 

यह तकनीक इसरो के लिए एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि यह रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करेगी। रॉकेट मोटर बनाने के लिए इस प्रोपेलेंट मिक्सर का होना बहुत जरूरी था और इसके सफल विकास के बाद इसरो ने इस क्षेत्र में एक और अहम कदम बढ़ाया है।

वहीं इसरो की यह कामयाबी भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को और भी मजबूत करेगी और भविष्य में रॉकेट प्रक्षेपण के लिए और अधिक सक्षम बनाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!