फिर हुई शर्मसार करने वाली घटना, दिल्ली के पार्क में युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 22 Aug, 2024 10:14 PM

another shameful incident

मध्य दिल्ली के बुद्ध गार्डन पार्क में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः कोलकाता में लेडी डॉक्टर रेप केस की वजह से पूरा देश अभी भी आक्रोशित है। जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की मानें तो उसके साथ हैवानियत करने वाले युवती के ही दोस्त थे। जिन्होंने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। राजधानी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में चाणक्यपुरी को माना जाता है। यही स्थित बुद्ध जयंती पार्क में एक युवती के साथ गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को जानते थे और घटना तब हुई जब वे मंगलवार शाम पार्क में साथ में टहलने गए थे। 

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उसके दो दोस्त पार्क में गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!