mahakumb

अनुराग कश्यप ने छोड़ी मुंबई, बोले- बॉलीवुड में सबका टारगेट 500-800 करोड़ कमाना

Edited By Radhika,Updated: 06 Mar, 2025 05:02 PM

anurag kashyap left mumbai

अनुराग कश्यप अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों फिल्ममेकर एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हैं। अनुराग ने अपने मुंबई वाला घर छोड़ते हुए बॉलीवुड को भी बॉय बोल दिया है। अनुराग बॉलीवुड के बदलते हुए कल्चर और माहौल पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे थे।

नेशनल डेस्क : अनुराग कश्यप अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों फिल्ममेकर एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हैं। अनुराग ने अपने मुंबई वाला घर छोड़ते हुए बॉलीवुड को भी बॉय बोल दिया है। अनुराग बॉलीवुड के बदलते हुए कल्चर और माहौल पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे थे। उनका कहना था कि अब फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान सिर्फ मुनाफा कमाने पर है और आर्ट (कला) को फिल्में बनाने में अब जगह नहीं मिल रही है।

PunjabKesari

अनुराग कश्यप ने छोड़ी मुंबई

मुंबई छोड़कर अनुराग कश्यप ने कहीं दूसरी जगह में अपना घर बनाया है। एक मीडिया कंपनी के साथ हुई बातचीत में अनुराग ने कहा था कि - "अब हर कोई सिर्फ बड़ा मुनाफा कमाने के पीछे भाग रहा है। हर किसी का टारगेट है कि अपनी फिल्म से 500-800 करोड़ कमाए। पहले जो क्रिएटिव और अलग काम होते थे, अब वो बिल्कुल गायब हो गए हैं।"

अनुराग ने आगे बताया कि उन्होंने अपने इस नए घर का पहला किराया भी दे दिया। ऐसे कयास लगाए लगाए जा रहे  हैं अनुराग ने बैंगलौर में अपना नया घर बनावाया है। इस बात की पुष्टि एक्टर द्वारा नहीं की गई। बता दें कि बीते काफी समय से अनुराग मुंबई में रह रहे हैं। मुंबई छोड़कर दूसरे शहर में घर बनाने के फैसले पर अनुराग कश्यप ने कहा, "एक शहर सिर्फ उसकी इमारतों से नहीं बनता, बल्कि वहां रहने वाले लोगों से भी बनता है। मुंबई में लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करते हैं। मैंने अकेले यह फैसला नहीं लिया, बल्कि कई फिल्ममेकर्स मुझसे पहले इस शहर को छोड़ चुके हैं।"

PunjabKesari

मेंटल पीस में डायरेक्टर
डॉयरेक्टर ने बताया कि बहुत से फिल्ममेकर्स दुबई, लंदन, पुर्तगाल, यूएस और जर्मनी जैसे शहरों में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा, "यह कोई छोटे लोग नहीं, बल्कि बड़े फिल्ममेकर्स हैं, जिन्होंने यह निर्णय लिया है।"

अनुराग ने कहा कि "अब मैं कम दबाव महसूस करता हूं, मुझे समय और मानसिक शांति मिल गई है। अब मैं फोकस के साथ अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकता हूं। मेरा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर है।" इसके साथ ही यह भी बताया कि वे शराब पीना छोड़ चुके हैं और अब एक मलयालम और हिंदी फिल्म बनाने का सोच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!