mahakumb

पुलिस अधिकारियों से नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध का अभिन्न अंग बनने की अपील

Edited By Archna Sethi,Updated: 02 Mar, 2025 05:19 PM

appeal to police officers to become an integral part of the war against drugs

पुलिस अधिकारियों से नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध का अभिन्न अंग बनने की अपील


चंडीगढ़, 2 मार्च(अर्चना सेठी) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब की पवित्र धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों, अपराधियों और अन्य समाज विरोधी तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और जल्द ही इन्हें राज्य से साफ कर दिया जाएगा। यहां 2490 सिपाहियों की पासिंग आउट परेड के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती ने संत, पीर, शहीद, महान खिलाड़ी और जनरल पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों की सरपरस्ती में तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों ने राज्य को अपना अड्डा बना लिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इन देश विरोधी तत्वों को नकेल डालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और ये जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य एक ऐतिहासिक मोड़ पर है क्योंकि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ा हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ बिल्कुल लिहाज न करने की नीति अपनाई है और आम जनता के सक्रिय सहयोग से पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों की सप्लाई लाइन को तोड़ा जा रहा है, नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए भर्ती कर्मचारी नशों के खिलाफ युद्ध का अभिन्न अंग बनेंगे।
 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें राज्य की शांति को भंग करने के नापाक मंसूबे बना रही हैं लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को दरपेश बड़ी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जाए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस पूरी तन्मयता से लोगों की सेवा करने की शानदार विरासत को कायम रखेगी।
 

 

नए पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि वे पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, मेहनत और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया, जिससे राज्य की तरक्की और यहां के लोगों की खुशहाली में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम लोगों की मुश्किलों को दूर करने और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
 

 

मुख्यमंत्री ने बल में नए शामिल किए गए पुलिस कर्मचारियों को राज्य से नशों की बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पंजाब पुलिस ने इसकी सप्लाई को रोकने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब बल को पंजाब पुलिस की शानदार परंपरा को कायम रखना चाहिए ताकि राज्य से नशों की बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।
 

 

मुख्यमंत्री ने फूट डालने वाली ताकतों को चेतावनी दी कि उनके फिरकू तनाव पैदा करने के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक ताना-बाना इतना मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है लेकिन यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर नहीं उगेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही राज्य की अमन-शांति को भंग करने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन पंजाबियों द्वारा प्यार, सद्भावना और शांति के रिश्ते को और मजबूत किया जाएगा।
 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 से अब तक पुलिस बल को अपडेट करने के लिए 10,000 से अधिक युवाओं को नियुक्त किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में 10,000 नए सिपाहियों की भर्ती करने का भी फैसला किया है, जिसके लिए जल्द ही कैबिनेट द्वारा आवश्यक हरी झंडी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य की पुलिस बल को वैज्ञानिक आधार पर अपग्रेड करने के लिए वचनबद्ध है ताकि अपराधियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए देश में अपनी तरह की अनूठी पहल के तहत समर्पित सड़क सुरक्षा बल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों सहित विशेष रूप से प्रशिक्षित नए भर्ती किए गए 1597 जवान इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं, जिन्हें आधुनिक 144 वाहन मुहैया कराए गए हैं और पिछले साल फरवरी में इसकी शुरुआत के बाद राज्य में हादसों के कारण होने वाली मौतों में 48.10 प्रतिशत की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सड़क हादसों के खतरे वाले 4200 किलोमीटर हाईवे पर बल तैनात किया गया है, जो निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए काम करता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भारत की संसद में राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की थी।
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि 155 एकड़ में फैला जहानखेला कैंपस अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा कि इस कारण ही दूसरे राज्यों की बलें यहां पुलिस प्रशिक्षण लेने के लिए आती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अपराध का तरीका बदल गया है, इसलिए पंजाब पुलिस को अपडेट किया जा रहा है, जिसके लिए यहां विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!