विदेशों में भी हो रही आम आदमी क्लीनिकों की प्रशंसा, 2 करोड़ से अधिक लोग करा चुके इलाज

Edited By Parminder Kaur,Updated: 21 Sep, 2024 05:28 PM

appreciation of aam aadmi clinics is also happening abroad

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस उद्देश्य के तहत राज्य में आम आदमी क्लीनिकों का निर्माण किया गया है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं...

नेशनल डेस्क. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस उद्देश्य के तहत राज्य में आम आदमी क्लीनिकों का निर्माण किया गया है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

PunjabKesari

शुरुआत में इन क्लीनिकों की संख्या कम थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 840 से अधिक हो चुका है। इन क्लीनिकों का मॉडल न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहा जा रहा है। हाल ही में नैरोबी और केन्या में आयोजित ग्लोबल हेल्थ सप्लाई समिट में पंजाब के आम आदमी क्लीनिक की प्रशंसा की गई और इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मॉडल घोषित किया गया। इस सम्मेलन में 85 देशों ने भाग लिया, जिनमें से 40 देशों ने इस मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया है।

PunjabKesari

2 करोड़ से अधिक मरीजों का इलाज

पंजाब में अब तक 840 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। इन क्लीनिकों की सफलता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 2 करोड़ मरीजों ने यहां इलाज करवाया है। आम आदमी क्लीनिक में बुखार, खांसी, शुगर और ब्लड प्रेशर आदि की जांच की जाती है। यहाँ 38 प्रकार के टेस्ट और 80 प्रकार की दवाइयाँ उपलब्ध हैं। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेस्ट की सुविधा नहीं थी, जो अब आम आदमी क्लीनिक में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आम आदमी क्लीनिक के संबंध में हमेशा सक्रिय रहते हैं। इन क्लीनिकों के खुलने से लोगों को घर पर ही मुफ्त इलाज मिल रहा है और लोग इस कदम की भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!