Breaking




भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका के दरवाजे हो रहे बंद? एफ-1 वीजा अस्वीकृति दर में भारी बढ़ोतरी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 24 Mar, 2025 02:36 PM

are america s doors closing for indian students

हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में पढ़ाई के लिए मिलने वाले एफ-1 वीजा की अस्वीकृति दर पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक हो गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में 2.79 लाख एफ-1 वीजा अस्वीकृत कर दिए गए, जो कुल आवेदनों का बड़ा हिस्सा है।

इंटरनेशलन डेस्क: हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में पढ़ाई के लिए मिलने वाले एफ-1 वीजा की अस्वीकृति दर पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक हो गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में 2.79 लाख एफ-1 वीजा अस्वीकृत कर दिए गए, जो कुल आवेदनों का बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा, कुल 6.79 लाख आवेदनों में 4.01 लाख वीजा ही जारी किए गए, जो पिछले वर्ष के 4.45 लाख से कम है। 2014-15 में एफ-1 वीजा के लिए कुल 8.56 लाख आवेदन हुए थे, लेकिन उसके बाद इनकी संख्या में लगातार गिरावट देखी गई। 2019-20 में कोविड महामारी के कारण यह संख्या घटकर मात्र 1.62 लाख रह गई थी। हालांकि कोविड के बाद इसमें बढ़ोतरी हुई, लेकिन 2023-24 में वीजा आवेदनों में 3% की गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय छात्रों के लिए मुश्किलें बढ़ीं

भारत से अमेरिका में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन वीजा अस्वीकृतियों की बढ़ती दर ने भारतीय छात्रों को प्रभावित किया है। 2023 में जनवरी से सितंबर तक भारतीय छात्रों को 1.03 लाख एफ-1 वीजा मिले थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 64,008 रह गई।

अमेरिकी विदेश विभाग का बयान

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि सभी वीजा निर्णय आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम (INA) के तहत केस-दर-केस आधार पर किए जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि एफ-1 वीजा की देश-वार अस्वीकृति दर का डेटा सार्वजनिक नहीं किया जाता।

अन्य देशों की सख्त नीतियां भी बनी कारण

एफ-1 वीजा अस्वीकृतियों में वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब कनाडा और अन्य देश भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या को सीमित कर रहे हैं। कनाडा ने 2024 में अध्ययन परमिट की संख्या में 35% की कटौती की घोषणा की थी, जिसे 2025 में और 10% घटाने की योजना है।

भारतीय छात्र बने अमेरिका में सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समूह

ओपन डोर्स 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में भारतीय छात्रों की संख्या ने चीनी छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। अब अमेरिका में पढ़ने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों का 29.4% भारतीय हैं। इस वर्ष अमेरिका में कुल 3.31 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में वीजा डेटा गणना की पद्धति में बदलाव किया है, जिससे वीजा जारी करने और अस्वीकृत करने की संख्या में मामूली बदलाव आ सकता है। हालांकि, भारतीय छात्रों के लिए यह चिंता का विषय है कि लगातार बढ़ती अस्वीकृति दर के चलते अमेरिका में पढ़ाई के अवसर मुश्किल होते जा रहे हैं।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!