mahakumb
budget

'मार्गदर्शक' रतन टाटा के जन्मदिन पर अर्जुन देशपांडे ने दी बधाई, कहा- जो भी हूं, उनके बदौलत हूं

Edited By Rahul Singh,Updated: 28 Dec, 2023 03:21 PM

arjun deshpande congratulated margdarshak ratan tata on his birthday

देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा आज यानी कि 28 दिसंबर को 86 साल के हो गए हैं। रतन टाटा साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाया। उनके जन्मदिन पर जेनेरिक आधार के संस्थापक...

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा आज यानी कि 28 दिसंबर को 86 साल के हो गए हैं। रतन टाटा साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाया। उनके जन्मदिन पर जेनेरिक आधार के संस्थापक अर्जुन देशपांडे ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं सिर्फ उनकी बदौलत ही हूं।

अर्जुन देशपांडे ने रतन टाटा को बधाई देते हुए कहा, 'आज मेरे मार्गदर्शक रतन टाटा सर का जन्मदिन है। आज जिंदगी में जो कुछ भी हूं, उनकी बदौलत ही हूं। मैं महज 18 साल का था जब रतन टाटा सर ने मेरे विजन पर भरोसा जताया। उन्होंने मुझ कच्चे घड़े को अपने हाथों से संवारा। उन्होंने अपने अनुभव से मुझे दिशा दिखाई। उनका आशीर्वाद मुझे संबल देता है।'

उन्होंने आगे कहा कि रतन टाटा जी का सपना था कि सभी भारतीयों को सस्ते दामों पर दवाइयां मिले। जेनेरिक आधार के ज़रिए हम उनका सपना पूरा कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर फिर से वादा करता हूं कि जेनेरिक आधार को और बड़े आयाम तक ले जाएंगे जिससे आबको सस्ते से सस्ते दामों पर दवाइयां मिल सके।

कौन हैं अर्जुन देशपांडे ?

बता दें कि अर्जुन देशपांडे आज करीब 500 करोड़ की वैल्यू वाली एक कंपनी के मालिक हैं। सिर्फ 18 साल की उम्र में अर्जुन देशपांडे ने जेनेरिक आधार की स्थापना की थी, जिसमें रतन टाटा ने उनकी काफी मदद की थी। देशपांडे अपनी कंपनी जेनेरिक आधार के जरिए लोगों को सस्ते दामों में जेवरिक दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं।
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!