इस क्रिकेटर की पत्नी से शादी करना चाहते थे Arjun Kapoor, 'कॉफी विद करण' में हुआ खुलासा

Edited By Mahima,Updated: 25 Jun, 2024 05:04 PM

arjun kapoor wanted to marry this cricketer s wife

बी-टाउन के सितारें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कई बार ये स्टार्स खुद ही अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप्स के बारे में बातें कर सच का खुलासा करते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा अर्जुन कपूर से जुड़ा है, जो उन्होंने करण जौहर के...

नेशनल डेस्क: बी-टाउन के सितारें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कई बार ये स्टार्स खुद ही अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप्स के बारे में बातें कर सच का खुलासा करते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा अर्जुन कपूर से जुड़ा है, जो उन्होंने करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' में साझा किया था।

'कॉफी विद करण' में अर्जुन का खुलासा
अर्जुन कपूर, जो वर्तमान में अरबाज खान की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, ने 'कॉफी विद करण' में अपने दिल की बात साझा की थी। शो के दौरान जब करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि वे किस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते हैं, तो अर्जुन ने बिना किसी हिचकिचाहट के अनुष्का शर्मा का नाम लिया था। यह सुनकर अर्जुन के साथ मौजूद वरुण धवन ने हंसते हुए कहा कि अर्जुन हमेशा अनुष्का का नाम लेते हैं। इस पर अर्जुन शर्म से लाल हो गए थे। इस वाकये से यह स्पष्ट हो गया कि एक समय पर अर्जुन, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से शादी के सपने देखा करते थे।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता
हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबरें भी सामने आई थीं, जो महज अफवाहें साबित हुईं। दोनों के रिश्ते में कोई खटास नहीं है और वे अभी भी साथ हैं। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने पहले अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

अनिल कपूर ने किया खुलासा
तलाक के बाद अर्जुन और मलाइका के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। हाल ही में अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में संकेत दिए कि कपूर खानदान में अगली शादी अर्जुन कपूर की हो सकती है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के दौरान जब अनिल से पूछा गया कि अगली शादी किसकी होगी, तो उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अर्जुन की होगी।

क्या जल्द शादी करेंगे अर्जुन और मलाइका?
अनिल कपूर के इस बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस खुलासे से यह साफ हो जाता है कि बी-टाउन के सितारों की पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्प किस्से छिपे होते हैं, जो समय-समय पर सामने आते रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!